सुमन कोटनाला बने मंडी अध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भाजपा के वरिष्ठ नेता जिला पंचायत पौड़ी गढ़वाल के पूर्व उपाध्यक्ष व पूर्व प्रमुख सुमन कोटनाला को प्रदेश सरकार ने मंडी समिति कोटद्वार का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति पत्र के अनुसार, सुमन कोटनाला का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। सुमन को यह जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है। कहा कि सुमन कोटनाला कोटद्वार क्षेत्र के लोकप्रिय तथा जमीन से जुडे नेता हैं समाज के हर वर्ग में उनकी अच्छी पकड़ है। सुमन कोटनाला ने संगठन का आभार प्रकट करते हुए समाज के हर वर्ग के लिये काम करने का तथा सबको साथ लेकर चलने का भरोसा दिलाया। मंडी समिति का अध्यक्ष बनने पर भाजपा सहित विभिन्न संगठन से जुडे़ लोगों ने कोटनाला को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *