दौड़ में सुमित व आरती रही प्रथम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : दालमीखेत में आयोजित बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता में सुमित व आरती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
आयोजित प्रतियोगिताओं का शुभारंभ सरस्वती पूजन के साथ किया गया। मेला समिति के संरक्षक भगवती प्रसाद कंडवाल ने ग्रामीणों को मेले के महत्व के बारे में बताया। कहा कि मेले हमारी संस्कृति व सभ्यता के प्रतीक है। इसके संरक्षण के लिए हमें एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए। इस दौरान सौ मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में सुमित, पंकज व श्रेष्ठ बलूनी और बालिका वर्ग में आरती, कामिनी व साजिया प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। सौ मीटर दौड़ प्राथमिक बालक वर्ग में शौर्य, शिवांश व अक्षत और बालिका वर्ग में वनीषा, लक्ष्मी व आकृति ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में सरोज प्रथम, प्रीति द्वितीय व परमेश्वरी तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर मधुसूदन बलूनी, दिनेश चंद्र कंडवाल, प्रदीप भट्ट, नरेश चंद्र शर्मा, ऋषि कंडवाल, हिमांशु कंडवाल, रतन कंडवाल, पंकज कंडवाल, गबर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *