जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मेरा युवा भारत, (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) की ओर से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सुमित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय कोटद्वार में संगोष्ठी तथा सामान्यज्ञान प्रतियोगिता के साथ आयोजित की गई। मुख्य अतिथि उप कुलपति डॉ. प्रताप सिंह राणा ने युवाओं को जागरूक करते हुए कहा कि वर्कशॉप (कार्यशाला) ऑन फ्लैगशिप स्कीम सरकार द्वारा शुरू की गयी महत्वपूर्ण योजनाएं है। जो देश के विकास से महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, ये योजनाएं सामाज के विभिन्न वर्गों के लिए बनायी गयी ह,ै जैसे आयुष्मान भारत योजना प्रधानमंत्री आवास योजना स्वच्छ भारत जल जीवन मिशन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना इत्यादि योजनाएं बनायी गयी है। इनका उदेश्य उनके जीवन में सुधार लाना है। हमें इन योजनाओं के बारे में जागरूक रहना चाहिए उनका लाभ उठाना चाहिए। कार्याशाला ऑन फ्लैगशिप स्कीम कार्यक्रम में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुमित, द्वितीय स्थान महक नेगी, तृतीय स्थान तनिषा रावत, करन रावत ने प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका में सहायक अध्यापिका ज्योति नेगी रहीं। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी उजिता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अतिथि कमल बहादुर, सोनम, आकांक्षा धुलिया, साक्षी धुलिया, शैलेश चमोली, गौतम, गौरव एवं दीया आदि उपस्थित रहे।