जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखण्ड के वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाज सेवी सुन्दर लाल जोशी को दिल्ली के सौक्रेट्स यूनिवर्सिटी द्वारा ‘कर्म श्री’ अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। साथ ही इनके साहित्यिक और उच्च स्तरीय सामाजिक योगदान के लिए इन्हें ऑनरेरी डॉक्टरेट 2026 भी प्रदान की गई।
यह उपाधि इन्हें अपने जीवन में नैतिक उच्चादर्शों को प्राथमिकता देने, शैक्षिक क्षेत्र में किए गए नवाचारों, आम समाज की नि:शुल्क एवं नि:स्वार्थ सेवा करने, दिव्यांगों की जीवनशैली के उन्नयन और विभिन्न विद्यालयों के लिए दर्जनों समाचार पत्र पत्रिकाओं का प्रकाशन करवाकर उन्हें नि:शुल्क वितरण करने पुस्तकों के प्रकाशन करने, गो संरक्षण, गो संवद्र्घन एवं गो विकास के लिए विगत 30 वर्षों से कार्य करने, अंगदान प्रेरक के रूप में कार्य करने, भ्रूण हत्या रोकने, सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार करने, गढ़वाली भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में स्थान प्रदान करवाने के प्रयासों और विगत 50 वर्षों से पर्यावरण हित चिंतन की दिशा में सामाजिक सेवाएं देने के लिए प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त इनके द्वारा दिव्यांगों के उत्थान की दिशा में भी निरंतर कार्य किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक सक्रिय सदस्य के रूप में भी इन के द्वारा निरंतर लोक कल्याण के कार्य किए जा रहे हैं।