पौड़ी विस सीट पर सुंदर लाल मुयाल ने कांग्रेस में की दावेदारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। पौड़ी विधानसभा सीट पर कांग्रेस से सुंदर लाल मुयाल ने अपनी दावेदारी की है। पौड़ी मुख्यालय में शुक्रवार को मुयाल ने पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। पूर्व आईएएस अफसर मुयाल ने कांग्रेस से ही 2012 में भी दावेदारी की थी हालांकि टिकट तब नहीं मिला था। शुक्रवार को पौड़ी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुयाल ने कहा कि उन्होंने कोट और कल्जीखाल ब्लाकों में भ्रमण कर जनसंपर्क किया है। पिछले दस सालों से वह पीसीसी के सदस्य रहे और पार्टी में चमोली जनपद के प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाली है। मुयाल ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर सियासी हमला बोलते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल दोनों को ही सरकारे कमाई का साधन मान रही है। आम जनता महंगाई से त्रस्त है और आज विकल्प खोज रही है। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकारी नगराध्यक्ष अनूप कंडारी,संजय नेगी, वीरेंद्र बिज्लवाण, राजेश कुमार,सुनील कुमार आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *