स्वयंभू में निखिल के किरदार की ताकत है सुंदरावली: नाभा नतेश

Spread the love

भारतीय सिनेमा में इस साल कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, लेकिन उनमें से सबसे ज्यादा चर्चा में है स्वयंभू… फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह एक बहादुर योद्धा ने अपनी वीरता से इतिहास की दिशा बदली। फिल्म में निखिल सिद्धार्थ के साथ एक्ट्रेस नाभा नतेश भी मुख्य किरदार में हैं। नाभा ने बताया कि उनका किरदार सुंदरावली निखिल के किरदार का बैकबोन है। नाभा नतेश ने कहा, मेरा किरदार सुंदरावली एक क्लासिकल डांसर है और वह उसी गांव में बड़ी हुई है, जहां निखिल का किरदार रहता है। सुंदरावली निखिल के किरदार को गहराई से समझती है और उसके हर उतार-चढ़ाव को जानती है। उन्होंने आगे कहा, मेरा किरदार इस बात का प्रतीक है कि किसी की सफलता के पीछे हमेशा ऐसे लोग होते हैं, जो बिना दिखाए समर्थन करते हैं। सुंदरावली निखिल के किरदार के सबसे कठिन समय में उसके पास आती है और उसे विश्वास देती है कि वह फिर से उठकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ सकता है। यही क्षण कहानी में महत्वपूर्ण मोड़ लाता है और हीरो अपनी मंजिल की ओर बढ़ता है।
फिल्म स्वयंभू को भुवन और श्रीकर ने पिक्सेल स्टूडियो के बैनर तले प्रोडक्शन किया है और इसे टैगोर मधु ने प्रस्तुत किया है। इस प्रोजेक्ट को लेकर फैंस में पहले से ही उत्सुकता है। निखिल सिद्धार्थ ने फिल्म के लिए वियतनाम में मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग ली। इतना ही नहीं, उन्होंने तलवारबाजी में इतनी महारत हासिल की कि वे दोनों हाथों से तलवार चला सकते हैं। फिल्म के अन्य कलाकारों को भी तलवारबाजी की ट्रेनिंग दी गई। वियतनाम के एक्सपर्ट्स को लाया गया, ताकि स्टंट और क्लाइमेक्स सीक्वेंस को वास्तविकता के करीब दिखाया जा सके।
इस फिल्म का क्लाइमेक्स हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियोज में 60 दिनों तक शूट किया गया, जिसमें सैकड़ों कलाकार शामिल रहे।
स्वयंभू 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *