श्रीनगर में किया सुंदर काण्ड का पारायण

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : आरएसएस की धर्मजागरण गतिविधि और कड़क सेवा दल कमलेश्वर मन्दिर के सयुंक्त तत्वाधान में श्रीनगर क्षेत्र के विभिन्न मन्दिर मठों में सुन्दर काण्ड पाठ का पारायण किया गया। धर्म जागरण समिति के संयोजक भगवती कठैत ने बताया समिति का उद्देश्य सुन्दर काण्ड के माध्यम से सभी मठ, मन्दिरों मे जाकर सनातन संस्कृति का जागरण करना है। समिति से जुड़े युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ने के लिये समिति यह आयोजन करती है। कड़क सेवा दल के अध्यक्ष शैलेन्द्र रावत ने बताया है कि सेवा दल सुन्दर काण्ड पाठ के साथ ही मठ, मंदिरों में स्वछता अभियान भी चलाता है। सुन्दर काण्ड गायन मण्डली द्वारा 108 सुन्दर काण्ड पाठ का संकल्प लिया गया है। बताया कि धर्म जागरण समिति और कड़क सेवा दल द्वारा अभी तक सुन्दर काण्ड के पचास पाठ किये जा चुके हैं। मौके पर आरएसएस के प्रचार प्रमुख संजय घिल्डियाल, नगर कार्यवाह मनोज उनियाल, अतुल रावत, कुलदीप रावत मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *