नैना देवी मंदिर में सुंदरकांड का हुआ पाठ

Spread the love

नैनीताल। मां नैना देवी मंदिर में राम लला प्राण प्रतिष्ठान के शुभ अवसर पर सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह पूजा अर्चना और आरती के बाद 11 बजे से नैना देवी प्रांगण में सुंदरकांड का पाठ किया गया। जिसमे समस्त श्रद्घालु जनों ने सुंदरकांड का पाठ किया और भजन गाए साथ ही सभी महिलाएं पारंपरिक परिधान पहने नजर आई और सुंदरकांड के समापन के बाद प्रशाद वितरण किया गया। इस अवसर पर सभी भक्त राम भक्ति में लीन नजर आए। इस दौरान नवीन चन्द्र तिवारी, भुवन चंद्र कांडपाल, गणेश जोशी, राकेश बेलवाल, लक्ष्मी नारायण लोहनी, बच्ची पंत, गोपाल जोशी, भगवान सिंह, सुमन साह, उमा गुरानी, स्मृति आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *