उत्कृष्ट कार्यों के लिए सुनील व अहमद को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: डायट पौड़ी के निर्देश पर जिले के शिक्षक व छात्रों के लिए क्रियात्मक शोध कार्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्यों के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय खोलकंडी के सुनील सिंह व प्राथमिक विद्यालय बीरोंखाल के मोहम्मद अहमद को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य विचारक व संचाक प्रवक्ता डायट चंडीगांव डॉ.नारायण प्रसाद उनियाल व संदर्भदाता अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के शोध प्रमुख डॉ.विपिन कुमार चौहान थे। कार्यक्रम में 58 प्रतिभागी व पांच सदर्भदाता उपस्थित रहे। प्रथम दिवस की कार्यशाला में सभी प्रतिभागियों द्वारा अपने-अपने क्रियात्मक अनुसंधान का प्रस्तुतीकरण किया गया। द्वितीय दिवस की कार्यशाला में प्रतिभागियों द्वारा अपना क्रियात्मक शोध जमा किया गया। डायट प्राचार्य लक्ष्मण सिंह दानू व डायट प्रवक्ता शिव कुमार भारद्वाज ने प्रतिभागियों को शोध सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी व प्रमाण पत्र भी वितरित किए। गणित विषय में क्रियात्मक शोध 2021-22 में उत्कृष्ट कार्य के लिए सुनील सिंह व मोहम्मद अहमद को सम्मानित किया गया। इस मौके पर इंदु पंवार, सीमा नेगी, रश्मि गौड़, रणवीर सिंह, मोहम्मद युनुस, पान सिंह, वीरेंद्र कुमार, आनंद सिंह रावत, अरूण बिष्ट, बृजेश मधवाल, दिनेश सिंह नेगी, मिथुन कुमार, मीना बिष्ट, लक्ष्मी डोभाल, मुकेश भट्ट, सोहन सिंह नेगी, मनवर बिष्ट, मनमोहन सिंह नेगी, गिरिरार्ज ंस रावत, कमलेश बलूनी, राजू नेगी, आरती बहुगुणा, सोहन सिंह, भूपेंद्र सिंह, रविंद्र कसाना, ऊमानंद जोशी, गिरीश चंद्र पंत, वीरेंद्र सिंह, मदन मोहन, गोपाल ढौंडियाल, दीपिका रावत, महावीर रावत, अशोक कुमार नेगी, रवींद्र वर्मा, अशीष कुमार, रणजीत सिंह, विनोद कुमार, मनीषा भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *