सुनील कुमार ने जीती पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता

Spread the love

बागेश्वर। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जालेख से केदारेश्वर मैदान तक राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता का समापन हो गया है। सुनील कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने भी नौ मिनट तक पैराग्लाइडिंग की। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि कपकोट में साहसिक खेल की अपार संभावना है। क्षेत्र के संर्वांगीण विकास किया जाएगा। केदारेश्वर मैदान में तीसरे दिन 31 ग्लाइडरों ने उड़ान भरी। इसके बाद प्रथम स्थान पर सुनील कुमार, पंकज मेहता द्वितीय तथा मनीष उप्रेती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्हें क्रमश 50, 30 तथा 20 हजार रुपये की धनराशि दी गई। मुख्य अतिथि गड़िया ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से यहां पर्यटकों की आमद बढ़ेगी। प्रतियोगिता के सफलता से संचालन हेतु प्रशासन व पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन की सराहना की। जिलाधिकारी पाल ने कहा कि सभी पैराग्लाइडर द्वारा कपकोट को पैराग्लाइडिंग के लिए बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि जिले में पहली बार राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जो सफल रहा। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या ने सभी के सहयोग के प्रति आभार जताया। भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का भरोसा दिया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि दयाल सिंह ऐठानी, मुख्य चिकित्साधिकारी ड़ डीपी जोशी, उप जिलाधिकारी मोनिका, राघवेंद्र पाठक, विष्णु शर्मा, अखीलेश यादेव, धीरेंद्र ठाकुर, एसराज, अखिलेश यादव, राज कुमार, जगदीश जोशी, दीपक पंत, पायलट राजेन्द्र पुनेठा, रामविलास वर्मा, सुनील चौहान, दिनेश कोरंगा, साजिद पी, मनीष मखोलिया, आशिष ठाकुर, शिंदे राम, मदन पोखरिया, दीपक नौगाई, मनीष, प्रवीण कोरंगा, शिवजीत, दिव्या, भुवन चंद्र, दिनेश कोरंगा, संजय राज, मणीकांत एम, पवन नेगी, राजेंद्र पुनेठा, पूरन सिंह, अमृत, मयंक, दीपक आर्या, करन सिंह आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राजीव जोशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *