निषाद पार्टी के सुनील प्रदेश महामंत्री बने

Spread the love

काशीपुर। निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चौतन्य यादव ने सुनील छाबरा को पार्टी का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया हैं। खड़कपुर में निषाद पार्टी के कार्यक्रम में गिरीश चौतन्य ने बताया कि भाजपा सरकार को हम ने समर्थन दिया है अब सरकार को भी हमारे समाज को आगे ले जाने का कार्य करना चाहिए। मुख्यमंत्री धामी से मांग की गई आरक्षण और मटुआ आवास योजना को दुबारा से शुरु किया जाए। कहा की प्रदेश के तालाबों पर दूसरों को अधिकार दे दिया गया है। जबकि निषाद समाज का हक अधिकार तालाबों पर रहा है। बताया की मत्स्य विभाग की कमेटी में भी उन्हें जगह नहीं दी गई है जो की सरासर अन्याय है। यहां प्रदेश उपाध्यक्ष जयविंदर सिंह तुरेहा, प्रदेश सचिव नारायण सिंह कश्यप, सीपी सिंह, मनोज कुमार निषाद व अन्य रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *