सुनीता बनी अभिभावक संघ की अध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: विकास खंड दुगड्डा के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज कुंभीचौड़ में वर्तमान सत्र के लिए शिक्षक अभिभावक संघ का गठन कर लिया गया है। शनिवार को संघ गठन के लिए आयोजित बैठक में सुनीता शाही को अध्यक्ष चुना गया। अन्य पदों में प्रधानाचार्य लखपत राज खुगशाल पदेन उपाध्यक्ष, प्रेम सिंह रौतेला कोषाध्यक्ष और अरविंद कुमार को सचिव चुना गया। वीरेंद्र कुमार और अिनल प्रसाद गौड़ शिक्षक सदस्य चुने गये। कार्यकारिणी सदस्यों में सुमन देवी, संजना देवी, कविता देवी, आरती देवी, आशा देवी, रूकमा देवी, सरोज देवी और हरीश सिंह को चुना गया। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *