बॉर्डर 2 के बाद फिर गदर मचाएंगे सनी देओल, लाहौर 1947 की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

Spread the love

बॉलीवुड के एक्शन किंग सनी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म लाहौर 1947 की रिलीज डेट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी गई है. आमिर खान प्रोडक्शंस ने इसकी घोषणा की कि फिल्म 13 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ये तारीख स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के हफ्ते में आती है, जो फिल्म की थीम को और भी खास बनाती है.
लाहौर 1947 एक पीरियड ड्रामा है, जो 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं, जबकि प्रीति जिंटा (7 साल बाद बॉलीवुड में वापसी), शबाना आजमी, करण देओल, मिथुन चक्रवर्ती, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे. निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है, जो सनी देओल के साथ घायल, दामिनी, गदर जैसी हिट फिल्में बना चुके हैं.
ये पहली बार है जब सनी देओल, राजकुमार संतोषी और आमिर खान एक साथ काम कर रहे हैं. फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने कंपोज किया है और गाने जावेद अख्तर के लिखे हैं. शूटिंग फरवरी 2024 में शुरू हुई और अक्टूबर 2025 में पूरी हुई. पहले ये फिल्म 26 जनवरी 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी के कारण अब अगस्त 2026 में आ रही है.
आमिर खान ने स्टेटमेंट में कहा- ये स्क्रिप्ट धर्मेंद्र जी की सबसे पसंदीदा थी. सनी देओल के लिए ये फिल्म बॉर्डर 2 के बाद एक और बड़ा प्रोजेक्ट है. गदर 2 की सफलता के बाद फैंस उन्हें फिर से पावरफुल रोल में देखने के लिए बेताब हैं. विभाजन की संवेदनशील कहानी को राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में देखना रोमांचक होगा. फिल्म में इमोशन, एक्शन और ऐतिहासिक ड्रामा का मिश्रण होगा, जो ऑडियंस को थिएटर तक खींचेगा. ट्रेलर और पोस्टर का इंतजार अब और बढ़ गया है. बॉलीवुड में ये फिल्म इंडिपेंडेंस डे वीक में धमाल मचाने वाली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *