सनी देओल की बॉर्डर 2 ने 19वें दिन उड़ा दिया गर्दा, कर डाली बंपर कमाई

Spread the love

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2 इस साल की सबसे बड़ी हिंदी फ़िल्मों में से एक है. इस वॉर ड्रामा ने पूरे भारत में सिनेमा फ़ैन्स का काफ़ी ध्यान खींचा और इसी के साथ जमकर बॉक्स ऑफिस भी लूटा. इसकी रिलीज के दो हफ्ते धमाकेदार रहे हालांकि अब रिलीज के तीसरे वीक में इसकी कमाई में मंदी देखी जा रही है लेकिन ये अब भी करोड़ों में ही नोट छाप रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘बॉर्डर 2 ने रिलीज के तीसरे मंगलवार यानी 19वें दिन कितने करोड़ कमाए हैं.
‘बॉर्डर 2 1997 की ब्लॉकबस्टर जेपी दत्ता निर्देशि ‘बॉर्डर की सीक्वल है. 23 जनवरी को सिनेमाघरो में रिलीज हुई ये फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय की है और इंडियन आर्मी, एयर फ़ोर्स और नेवी के साहस पर फ़ोकस करती है. मेकर्स ने क्लासिक गाने संदेशे आते हैं और ऐ जाते हुए लम्हों को फिर से इस फिल्म में शामिल किया और इन्होंने फ़ैन्स के लिए पुरानी यादें फिर से ताज़ा कर दी. इसी के साथ ‘बॉर्डर 2 को सिनेमाघरों में खूब ऑडियंस भी मिली जिन्होंने फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट की दमदार परफॉर्मेंस की खूब तारीफ की. इसी के साथ इस फिल्म ने न केवल अपना बजट रिकवर कर लिया है बल्कि अब ये मुनाफा बटोर रही है.
‘बॉर्डर 2 के कलेक्शन की बात करें तो पहले हफ्ते में इसने 224.25 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 70.15 करोड़ का कारोबार किया. वहीं 15वें दिन फिल्म ने 2.85 करोड़, 16वें दिन 5.25 करोड़, 17वें दिन 7.25 करोड़ और 18वें दिन 2 करोड़ रुपये जोड़े.
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बॉर्डर 2Ó ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को 2.84 करोड़ कमाए हैं.
इसी के साथ ‘बॉर्डर 2Ó की 19 दिनों की कुल कमाई अब 314.59 करोड़ रुपये हो गई है.
‘बॉर्डर 2Ó की कमाई में तीसरे मंगलवार फिर तेजी देखी गई और इसने 2.84 करोड़ कमा डाले जबकि सोमवार को इसने 2 करोड़ कमाए थे. इसी के साथ इसका कुल कलेक्शन 314.59 करोड़ रुपये हो चुका है. दिलचस्प बात यह है कि बॉर्डर 2 अब सलमान खान की बजरंगी भाईजान के लाइफटाइम कलेक्शन 320.34 करोड़ को पार करने से कुछ करोड़ ही दूर रह गई है. उम्मीद है कि तीसरे गुरुवार तक फिल्म ये उपलब्धि भी हासिल कर लेगी.
‘बॉर्डर 2Ó में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, मेधा राणा, सोनम बाजवा और मोना सिंह ने अहम रोल प्ले किया है. इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है.
वहीं रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 30 जनवरी को रिलीज हुई थी, लेकिन बॉर्डर 2 के आगे इसका जोर नहीं चला। इसने 12वें दिन 2.02 करोड़ कमाए हैं जो बेशक 11वें दिन की कमाई 1.2 करोड़ के मुकाबले ज्यादा है, लेकिन टोटल कमाई के मामले में इसने अब तक सिर्फ 39.14 करोड़ रुपये जुटाए हैं। उधर संजय मिश्रा की वश 2 का हाल बेहद बुरा है। छठे दिन 1 लाख कमाने के बाद यह कुल 3 करोड़ कमा सकी है।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *