बॉलीवुड अभिनेता सनी सिंह को पिछली बार फिल्म द भूतनी में देखा गया था, जिसमें वह संजय दत्त के साथ नजर आए। हालांकि, उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। अब सनी की नई फिल्म का ऐलान हो गया है, जिसका नाम डेसिबल: पास्ट हैज अ न्यू वॉइस है। यह एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है, जिसके निर्देशन की कमान विनीत जोशी ने संभाली है। इस फिल्म जरिए विनीत निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं।
डेसिबल में सनी की जोड़ी गायिका और अभिनेत्री डॉट उर्फ अदिति सैगल के साथ बनी है। इस फिल्म के जरिए वह बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में अलका अमीन, अतुल श्रीवास्तव, अक्ष परदसानी, नीरज सूद, आलोक पांडे, समृद्धि चंदोला और रजत सुखिजा जैसे कलाकार भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। बता दें कि डेसिबल का निर्माण खुद विनीत जोशी कर रहे हैं। फिल्म की 70त्न शूटिंग खत्म हो चुकी है।
अभिनय की बात करें तो सनी सिंह अपने अब तक के हल्के-फुल्के किरदारों से अलग एक गंभीर रूप में नजर आएंगे। जहां प्यार का पंचनामा 2 और सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी फिल्मों ने उन्हें लोकप्रिय बनाया, वहीं डेसीबल उनके करियर को नई दिशा दे सकती है। दूसरी ओर, इंडी म्यूजिक आर्टिस्ट डॉट इस फिल्म से एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं। उनका अब तक का संगीत करियर काफी प्रभावशाली रहा है, और अब देखना होगा कि परदे पर वे कितनी सहजता से अभिनय कर पाती हैं। सहायक भूमिकाओं में अलका आमिन, अतुल श्रीवास्तव और अक्ष पर्डसानी जैसे मंजे हुए कलाकार फिल्म को और गहराई देंगे।
‘डेसीबलÓ का सबसे खास पहलू उसका साउंड-सेंसिटिव नैरेटिव है, जो इसे पारंपरिक थ्रिलर्स से अलग बनाता है। रहस्य की परतों को हल करने के लिए यहां ‘आवाज़Ó खुद सुराग़ बनती है—यह एक अनोखा प्रयोग है। क्या यह फिल्म हिंदी सिनेमा में नई विधा को जन्म देगी या केवल एक प्रयोग बनकर रह जाएगी, यह तो समय बताएगा। लेकिन अपनी कास्टिंग, विचार और शैली के चलते यह फिल्म पहले ही दर्शकों की रुचि का केंद्र बन चुकी है।