सनराइज गरुड़ ने जीता मुकाबला, क्वारटर फाइनल में प्रवेश

Spread the love

बागेश्वर। सूरजकुंड स्पोर्ट्स क्लब कठायतबाड़ा के तत्वावधान में प्राइजमनी क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। बुधवार को टीचर्स एकादश व सनराइज गरुड़ के मध्य मैच खेला गया। सरराइज ने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। डिग्री कलेज खेल मैदान में टस जीतकर टीचर्स एकादश ने बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 15 ओवर में टीम 102 रन बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइज गरुड़ ने 13 आवेर में मैच जीत कर क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया। अंपायर राजेश कनौली, सनी थापा थे। गोलू खेतवाल, जगदीश काठयत, संजीव खेतवाल, हीरा देव, मनीष चौधरी, मनोज खेतवाल, ललित, राहुल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *