धाम में सुपर नोडल अधिकारी व यात्रा मार्ग पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए

Spread the love

उत्तरकाशी। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में व्यवस्थाओं को देखने के लिए डीएम प्रशांत आर्य ने सुपर नोडल अधिकारी व यात्रा मार्ग पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और अधिकारियों की तैनाती की है। मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह को यमुनोत्री धाम व अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र को गंगोत्री धाम का सुपर नोडल अधिकारी नामित किया है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, यातायात नियंत्रण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन को सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर अधिकारियों की तैनाती की। ये अधिकारी अपने-अपने सेक्टर में व्यवस्थाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। किसी भी आपात स्थिति में अधिकारी त्वरित कार्रवाई के साथ जिम्मेदारी संभालेंगे। धामों और यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, परिवहन, सफाई एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए संबंधित विभागों की ओर से नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने-अपने विभागों से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने एवं समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए तत्पर होंगे। डीएम ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत प्रतिदिन निरीक्षण करने को कहा और व्यवस्थाओं की सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश जारी किए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *