कालाढूंगी में भारत बंद को किसान संगठनों का समर्थन

Spread the love

नैनीताल। किसान बिल के विरोध और भारत बंद के समर्थन में कालाढूंगी में भारतीय किसान यूनियन व संयुक्त किसान मोर्चा ने अपना समर्थन देते हुए ट्रैक्टर रैली निकाली। चकुलवा रामलीला मैदान से कालाढूंगी तक पहुंची ट्रैक्टर रैली में किसानों ने क्षेत्रीय लोगों को किसान बिल के नुकसान के बारे में बताते हुए जनता और व्यापारियों से समर्थन मांगा। यह रैली चकलुवा से देवलचौड़, चांदनी चौक, कुंवाडांठ होते हुए कालाढूंगी पहुंची।
कालाढूंगी बाजार खुला, बैलपड़ाव बंद
कालाढूंगी। कालाढूंगी में भारत बंद का असर देखने को नहीं मिला। यहां किसानों ने नारेबाजी कर केंद्र सरकार से किसान बिल वापस लेने की मांग की। बैलपड़ाव में किसान यूनियन ने महापंचायत कर किसान बिल का विरोध किया। व्यापार मंडल ने किसानों के भारत बंद आंदोलन को समर्थन देते हुए पूरा बाजार बंद रखा। यहां भगवान रौतेला, पीयूष बिष्ट, अनिल बधानी, गुलाब राय, कैलाश तिवारी, मदन बधानी, मनोहर आर्य, सोहन लाल, करमजीत सिंह रहे। इधर संयुक्त किसान मोर्चे के बलविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, लाल सिंह कम्बोज, चरनजीत सिंह, आनंद पांडे, कुलवंत सिंह, रसपाल सिंह, हरजिंदर सिंह, लाल सिंह कम्बोज, गुरजीत वालिया, जाकिर हुसैन, प्रकाश बेलवाल, महेंद्र सिंह, रजनी जोशी, पंकज, पलविंदर सिंह, जगतार सिंह, हरेंद्र पाल सिंह, गुरुविंदर सिंह, राजेंद्र सिंह जोहल, गगनदीप, दयाल सिंह, भुवन कोहली, हरपाल, जग्गा, हरविंदर सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *