राजकुमार पोरी के समर्थकों ने जताई खुशी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। गुरुवार को बीजेपी ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। पौड़ी आरक्षित विधानसभा सीट से बीजेपी ने इस बार वर्तमान सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार पोरी को मैदान में उतारा है। गुरुवार को टिकट की घोषणा होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में आतिशबाजी व मिठाई बांटकर खुशी जताई। इस दौरान प्रत्याशी राजकुमार पोरी ने पार्टी हाईकमान के साथ ही सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का एक सच्चा सिपाही हूं। पार्टी हाईकमान ने जो भरोसा जताया है उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का कोशिश करते हुए इस सीट पर भारी बहुमत से जीत दर्ज की जाएगी। खुशी जताने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत, नितिन रावत, गौरव रावत, विवेक रावत, अमित तोपाल, रोबिन सिंह, रोशन रावत, दीपक केमनी, हेमंत आदि शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *