सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बेसिक शिक्षक भर्ती में एनआइओएस डीएलएड को शामिल न करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बीएड प्रशिक्षित महासंघ ने हर्ष जताया है।
इस संबध में संघ कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रवक्ता अरविन्द दुदपुड़ी ने कहा कि पिछले एक साल से प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई थी। अब कोर्ट का निर्णय बीएड टीईटी धारकों के पक्ष में आया है, जिससे बीएड प्रशिक्षित अभ्यार्थियों में खुशी की लहर है। कहा कि एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षितों को प्राथमिक स्कूलों की भर्ती में सम्मलित किये जाने को लेकर यह प्रकरण सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था। मौके पर प्रशिक्षितों ने राज्य सरकार से अविलम्ब रुकी हुई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को अविलबं आरंभ करने की मांग की। बैठक में अचलेश बलोदी, सतपाल रावत, जनार्दन बोंठियाल, सुदीप देवलियाल, अनूप बिष्ट व विकास सहित अन्य प्रशिक्षित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *