600 मीटर दौड़ में सूरज और अंशिका ने मारी बाजी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल टिहरी गढ़वाल की ओर से शुक्रवार को गढ़वाल विवि के चौरास स्थित स्टेडियम में खेल महाकुंभ विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी (विधानसभा स्तरीय) का शानदार आगाज हुआ। चैंपियनशिप का शुभारंभ विधायक विनोद कंडारी ने किया। उन्होंने कहा कि आयोजन में पहाड़ के पारंपरिक खेलों को विशेष बढ़ावा दिया जा रहा है। पहले दिन हुई अंडर-14 की 600 मीटर दौड़ में सूरज और अंशिका प्रथम रहे।
पहले दिन हुई अंडर-14 की 600 मीटर दौड़ में आयुष उप्रेती और सुमन द्वितीय वहीं प्रियांशु रावत और अनुष्का तृतीय रहे। 60 मीटर दौड़ में अनिरुद्ध-मिष्टी, बादल-सुमन, नैतिक-दिव्या, लंबी कूद में कृष्णा कैंतुरा, मयंक राणा, आदित्य तृतीय, बालिका वर्ग में सिया, करिश्मा और साक्षी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी डॉ. वायएस नेगी, जेष्ठ प्रमुख जगतनारायण रतूड़ी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत, नरेंद्र कुंवर, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह कठैत, सतीश बलूनी, कमलेश थपलियाल, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संजय लिंगवाल, पंकज व शैलेश मलासी आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

खेल महाकुंभ पिट्ठू को लेकर उत्साह
श्रीनगर गढ़वाल : खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों के बीच बचपन का लोकप्रिय खेल पिट्ठू आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। खेल संघ उत्तराखंड के महासचिव मनिंदर सिंह लडोला ने बताया कि मुर्गा झपट जैसे खेल पहले से ही महाकुंभ का हिस्सा थे, लेकिन इस बार विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी में पिट्ठू को पहली बार शामिल किया गया है, जिसे लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। रस्साकस्सी जैसे खेलों को सांसद ट्रॉफी के स्तर पर प्रतियोगिताओं में शामिल किया जाएगा। इन खेलों के जुड़ने से खेल महाकुंभ का रोमांच और अधिक बढ़ गया है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *