सूरज और प्रियांशी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : डीएवी इंटर कालेज के दो छात्रों का चयन राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। जिस पर स्कूल परिवार ने खुशी जताई है।
स्कूल के प्रधानाचार्य सुमंत सिंह नेगी ने बताया कि स्कूल के 12वीं के छात्र सूरज कुमार मंडल ने राज्यस्तरीय विद्यालयी बैडमिंटन अंडर 19 आयु वर्ग में पहला स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता हल्द्वानी में हुई। सूरज का चयन 8 से 12 जून तक मध्य प्रदेश के ग्वालियर में होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह यहां उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं, स्कूल की 12वीं की छात्रा प्रियांशी नेगी ने अंडर 19 की राज्यस्तरीय हैंडवाल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन दिखाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई है। वह 6 से 8 जून तक नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की टीम में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। दोनों खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के चयन होने पर स्कूल के शिक्षक राजेंद्र सिंह रावत, बालेश्वर प्रसाद, चंद्रमोहन असवाल, दीपक रावत, अंकुश सिरोही, सुनील कुमार धस्माना, रेनू नेगी, नीलम, शिक्षा चौहान, सुमन नेगी, मीनाक्षी ने खुशी जताते हुए दोनो को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *