दौड़ प्रतियोगिता में सूरज व राहुल रहे अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय इंटर कॉलेज बल्ली में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। इस दौरान दौड़ प्रतियोगिता में सूरज व अदिति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के उपरांत अव्वल खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ ज्येष्ठ उप प्रमुख सुनील नेगी व प्रधानाचार्य युगजीत चंद्र सेमवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अंडर-14 बालक वर्ग 60 मीटर दौड़ में सूरज, अभिनव, प्रियांशु, छ: सौ मीटर दौड़ में राहुल, असद, अहमद ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका वर्ग 60 मीटर दौड़ में अदिति, निधि, कीर्ति, छ: सौ मीटर दौड़ में अदिति, अंकिता, मेघा ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग सौ मीटर दौड़ में हैप्पी सिंह, अभिषेक, हितेश, दो सौ मीटर दौड़ में हैप्पी सिंह, गणेश सिंह, रौनक प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अंबिका प्रथम, दीपा द्वितीय व साक्षी तृतीय रही। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष सुभा देवी, सुषमा देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *