सूरज नेगी प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनल में शामिल

Spread the love

x
रुद्रप्रयाग। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूरज नेगी को कांग्रेस पार्टी में प्रदेश में मीडिया पैनलिस्ट में स्थान मिला है। वह प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के सम्मुख पार्टी की ओर से बात रखेंगे। पार्टी द्वारा जिम्मेदारी देने पर उन्होंने कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा एवं पूर्व विधायक रणजीत रावत का आभार व्यक्त किया है। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने राज्य में कांग्रेस का पक्ष प्रिंट एवं इलेक्ट्रनिक मीडिया में रखने के लिए पैनलिस्टों की नियुक्ति की है। जिसमें जनपद रुद्रप्रयाग से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूरज नेगी को उनके पूर्व अनुभव वह पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने के चलते प्रदेश में मीडिया पैनलिस्ट में स्थान दिया गया है। नेगी पूर्व में भी उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रह चुके हैं और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने एक बार फिर नेगी पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपनी मीडिया टीम में स्थान दिया है। प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा द्वारा उनको अपनी टीम में जगह दिए जाने पर सूरज नेगी ने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा एवं पूर्व विधायक रंजीत रावत का आभार व्यक्त किया है। साथ ही कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का भरपूर प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *