सुरेन्द्र लाल आर्य को राज्यपाल पुरस्कार देने की मांग की

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने समाजसेवी सुरेन्द्र लाल आर्य को राज्यपाल पुरस्कार देने की मांग प्रदेश सरकार से की है।
गुरूवार को वरिष्ठ अधिवक्ता जगमोहन प्रसाद भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सर्वोदय सेवक स्वर्गीय मान सिंह रावत के सबसे करीबी सहयोगी सुरेन्द्र लाल आर्य के प्रयासों की बदौलत सर्वोदय के कार्यक्रम लगातार किये जा रहे है। सर्वोदय की विचार धारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 24 जनवरी 2020 को उन्हें स्वर्गीय मान सिंह रावत स्मृति सम्मान-2021 से सम्मानित किया गया है। उन्हें स्मृति चिन्ह, शॉल के साथ 11 हजार रूपये का चेक दिया गया। सुरेन्द्र लाल आर्य ने उसी समय 12 हजार 1 सौ रूपये का चेक सर्वोदय कार्यों के लिए ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती शशि प्रभा रावत को भेंट कर दिया। इससे पूर्व भी सामाजिक कार्यों के लिए वह कई बार सम्मानित हो चुके है। वक्ताओं ने कहा कि सुरेन्द्र लाल आर्य की समाज सेवा को देखते हुए उन्हें राज्यपाल पुरस्कार दिया जाना चाहिए। बैठक में प्रकाश चन्द्र कोठारी, अधिवक्ता सुभाषचन्द्र जोशी, प्रवेश चन्द्र नवानी, ओमप्रकाश बड़थ्वाल, बसुदेव प्रसाद भारद्वाज, आलोक रावत, शूरवीर सिंह खेतवाल, बीर सिह आर्य, सोनिया बेबनी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *