5वीं बार व्यापार संघ गैरसैंण के अध्यक्ष बने सुरेन्द्र बिष्ट

Spread the love

चमोली। सुरेन्द्र सिंह बिष्ट व्यापार संघ गैरसैंण के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये हैं। इसके साथ ही महामंत्री मुकेश ढौंडियाल व कोषाध्यक्ष सुरेश लाल साह भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये हैं। व्यापारियों ने गैरसैंण में ढोल दमाऊं व मशकबीन के साथ जुलूस निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया। सुरेन्द्र बिष्ट लगातार पांचवी बार व्यापार संघ अध्यक्ष तथा मुकेश व सुरेश लगातार दूसरी बार क्रमशरू महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष चुने गये हैं। इस मौके पर रामलीला मैदान में नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं उनकी टीम ने व्यापारियों का चुनाव निर्विरोध कराने के लिए आभार व्यक्त करते हुये कहा कि वे व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।गैरसैंण व्यापार मंडल चुनाव में 18 मई को नामांकन तथा 22 मई को चुनाव होना था। 394 व्यापारियों वाले व्यापार संघ अध्यक्ष के लिए सुरेन्द्र बिष्ट ने अध्यक्ष, मुकेश ढौंडियाल ने महामंत्री तथा सुरेश साह ने कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था। किसी भी पद पर अन्य व्यापारी का नामांकन न होने के कारण आज निर्धारित समय पर चुनाव अधिकारी पूर्व नपंअ गंगा सिंह पंवार, पूर्व प्रधानाचार्य एलपी सती व ड. जेएन गैड़ी ने तीनों पदों पर निर्विरोध चुनाव परिणामों की घोषणा की। इस मौके पर पूर्व दर्जाधारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, सभासद सरोज शाह, पूर्व उपप्रमुख अवतार नेगी, धनी राम,वीरेन्द टम्टा, बृजमोहन राज, कुंवर सिंह खत्री, सुरेन्द लाल आदि कई व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *