जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण में सैन्य विज्ञान विभाग एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में “विज्ञान एवं तकनीकी की राष्ट्रीय सुरक्षा में भूमिका एवं काल्पनिक बुद्धि (एआई) की राष्ट्रीय सुरक्षा में भूमिका” विषयक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में बीएससी छात्र सुरेन्द्र सिंह, बीए की छात्रा प्रेरणा, छात्र दिनेश सिंह ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में इतिहास विभाग प्रभारी डॉ. बच्चन सिंह, हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह शामिल रहे। प्राचार्य डॉ. योगेन्द्र चन्द्र सिंह ने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और जीवन में कुछ नया व बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न कलात्मक व अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों का न केवल बौद्धिक विकास होता है बल्कि उनमें नए जोश व मनोबल को भी बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर सैन्य विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ. विक्रम रौतेला ने छात्रों का मागर्दशन किया।