सुरेंद्र सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पूर्व सांसद व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. प्रताप सिंह के पुत्र स्व. सुरेंद्र सिंह नेगी की स्मृति पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान सदस्यों ने समाज सेवा में सुरेंद्र सिंह नेगी के योगदान को याद किया।
नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत मानपुर स्थित कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सूबेदार मेजर (अ.प्रा) जगत सिंह बिष्ट ने मूर्ति का अनावरण किया। वक्ताओं ने स्व. सुरेंद्र सिंह नेगी को दानवीर बताया। कहा कि उन्होंने वरिष्ठ नागरिक संगठन के कार्यालय के लिए अपना निजी भवन दान दिया था। उन्हीं की बदौलत वरिष्ठ नागरिक संगठन कार्यालय में बैठकर अपनी सामाजिक गतिविधियों का बखूबी संचालन कर रहे है। कहा कि इसी कार्यालय में वरिष्ठ नागरिकों के लिए फीजियोथेरेपी सेंटर भी संचालित किया जा रहा है। जिसका आमजन को भी लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में रघुवीर सिंह को स्व. सुरेंद्र सिंह नेगी स्मृति सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। मूर्तिकार अनुराग ठाकुर व उनकी धर्मपत्नी सुमन ठाकुर को भी स्मृति चिंह व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष पीएल खंतवाल, रिपुदमन सिंह बिष्ट, महेंद्र कुमार अग्रवाल, विनोद नेगी, बुद्धिबल्लभ ध्यानी, वीएस गुसांई, पुष्कर सिंह गुसांई, डा. नंद्र किशोर ढौंडियाल, सत्यप्रकाश थपलियाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *