रुड़की(। श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा के प्रबंध समिति के चार वर्षीय चुनाव में सुरेश कुमार अग्रवाल अध्यक्ष चुने गए। वहीं सौरभ भूषण शर्मा लगातार चौथी बार मंत्री बने हैं। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर भगवत स्वरूप निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारी सत्य प्रकाश मित्तल की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा के प्रबंध समिति के चुनाव सभी पदों पर निर्विरोध संपन्न हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सोहनलाल मित्तल एवं विष्णु कुमार अग्रवाल उप मंत्री गोपाल गुप्ता एवं नवीन अग्रवाल, लेखा निरीक्षक विकास अग्रवाल, पुस्तकालय अध्यक्ष अर्पण शेखर गुप्ता और सदस्य अमित अग्रवाल, रविंद्र कुमार सिंघल, गगन साहनी, विकास सिंघल, अनुज कुमार शर्मा निर्विरोध चुने गए।