सुरजीत को मिली ब्लाक मंत्री की जिम्मेदारी

Spread the love

नई टिहरी : पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा शाखा कीर्तिनगर की बैठक में चार नवंबर को सचिवालय कूच की तैयारियों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष राजीव उनियाल की अध्यक्षता गुरुवार को बीआरसी हाल में मोर्चा की बैठक हुई। इस दौरान ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार कर सुरजीत सिंह को ब्लॉक मंत्री, विनोद सिंह चौहान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और शांति देवी को महिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। ब्लॉक अध्यक्ष संदीप मैठानी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया। पूरी निष्ठा के साथ एक मिशन पुरानी पेंशन के लिए कार्य करने को कह। जिलाध्यक्ष राजीव उनियाल ने ब्लॉक के सभी पदाधिकारी तथा सदस्यों को पेंशन बहाली आंदोलन में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवी वर्ग को साथ लेकर एक सामाजिक आंदोलन तैयार करने को कहा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *