सुशील मोदी का आरोप, कहा- नीतीश कुमार सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के लिए श्बघ्लियावीश् से दिलवा रहे विवादित बयान

Spread the love

पटना, एजेंसी। राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि जदयू नेता गुलाम रसूल बलियावी के पहले श्श्हर शहर को कर्बला में बदल देंगेश्श् और अब सेना में मुस्लिमों के 30 प्रतिशत आरक्षण जैसे बयानों के लिए उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण और अल्पसंख्यकों का वोट लेने के लिए बलियावी से ऐसे बयान दिलवा रहे हैं।
सुशील मोदी ने आगे अपने बयान में कघ्हा कि अगर ऐसा नहीं है और जदयू में हिम्मत है तो बलियावी जैसे नेताओं को पार्टी के बाहर का रास्ता दिखला देना चाहिए।
वहीं, मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि इन्हें सेना के शौर्य पर भरोसा नहीं है। इन्हें पुलवामा की चौथी वर्षगांठ पर सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत की आवश्यकता है। भारतीय सेना में धर्म के आधार पर नियुक्ति नहीं होती है।
सेना ने हमेशा पाक सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया है, लेकिन इन्हें सेना पर भरोसा नहीं है। ये सेना का भी सांप्रदायिकरण चाहते हैं। राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने बलियावी पर अविलंब देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर पार्टी से निकालने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *