मालन नदी में मिला शव, हत्या की आंशका

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भाबर क्षेत्र के अंतर्गत मालन नदी के बीच से पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। स्वजनों ने हत्या की आंशका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। व्यक्ति रविवार शाम सामान खरीदने के लिए घर से दुर्गापुरी बाजार के लिए निकला था।
सोमवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस को मालन पुल के समीप नदी में शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालकर आसपास के क्षेत्र में उसकी शिनाख्त करवाई। मृतक की पहचान पदमपुर उमरावनगर निवासी राकेश पाल (55) के रूप में हुई। राकेश के पुत्र अमन पाल ने बताया कि रविवार शाम करीब आठ बजे उसके पिता घर से सामान खरीदने के लिए निकले थे। रविवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनके पिता का शव मालन नदी में पड़ा हुआ है। बताया कि मालन पुल पर पिता की एक चप्पल मिली। जबकि, उसके गले पर किसी धारदार चीज से हमला भी किया गया। उन्हें अंदेशा है कि उनके पिता की हत्या कर शव नदी में फेंका गया। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जाएगी। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *