पिथौरागढ़। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस और देश के पहले गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान अधिकार दिवस के रूप में मनाया। गांधी चौक में राष्ट्रपिता की प्रतिमा के सम्मुख एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने दोनों विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका नमन किया। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने रियासतों में बंटे भारत को अखंड बनाने में अपना योगदान दिया। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को दो टुकड़ों में बांटकर दुनिया भर को भारत की ताकत दिखाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसान देश का पालक है और उसकी समस्या पूरे देश की समस्या है। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस किसानों के हितों के लिए संकल्पित है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश कापड़ी, हिमांशु ओझा, शुभम बिष्ट, करन सिंह, ऋषभ कल्पासी, भूरे मियां, जावेद खान, खीमराज जोशी, शिवम पंत, लक्ष्मण प्रसाद, त्रिलोक बिष्ट, कार्तिक खर्कवाल, कैलाश जोशी, विनय वर्मा, ललित कुमार, विजय सौन, गोपाल सती, बाब कन्याल, नवीन ऐरी, साहिल पाल आदि मौजूद रहे।