स्वच्छता ज्योति मशाल रैली निकाली

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : नगर निगम प्रशासन श्रीनगर की ओर से इण्डियन स्वच्छता लीग 2.0 के अंतर्गत विशाल स्वच्छता ज्योति मशाल रैली निकाली गई। जिसमें एसएसबी के जवानों, नगर निगम और महिला सहायता समूह के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया। इस मौक पर बतौर मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने रैली का शुभारंभ करते हुए कहा कि स्वच्छता का अर्थ हमारे जीवन दर्शन से जुड़ा हुआ है। कहा कि सरकार ने स्वच्छता के प्रति जो सक्रियता दिखाई है उसका असर भविष्य में देखने को मिलेगा। शुक्रवार देर सायं निकाली गई रैली गोला पार्क से शुरू हुई। इस दौरान आओ स्वच्छता की ज्योत जगाएं और श्रीनगर का कोना-कोना स्वच्छ बनाएं के नारों के साथ रैली गणेश बाजार से नेशनल हाईवे होते हुए काला रोड से कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुई। इस मौके पर उपजिलाधिकारी/नगर आयुक्त नुपुर वर्मा, सफाई निरीक्षक शशि मोहन पंवार, स्वच्छ भारत के ब्रांड एम्बेसडर डा. बीपी नैथानी, व्यापार सभा के अध्यक्ष दिनेश असवाल, भाजपा जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण, वासुदेव कंडारी, गणेश भट्ट, पंकज सती आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *