स्वयं सेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। राइंकॉ सतपुली की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती को धूमधाम से मनाया गया। इसके पश्चात स्वयंसेवियों द्वारा गांधी जयंती के उपलक्ष में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें विद्यालय प्रांगण व कक्षा कक्ष की सफाई की गई। साथ ही स्वयंसेवियों ने विद्यालय के आस-पास झाड़ियों की सफाई की। कार्यक्रम अधिकार देवकुमार ने छात्रों को गांधी जी के बताए मार्ग का अनुसरण करने का सन्देश दिया, वही छात्रों को बताया कि सफाई केवल बाहर की नही अपितु भीतर मन की भी करनी चाहियें अच्छे विचारों द्वारा प्रधानाचार्य राम अवध भास्कर द्वारा शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र- छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई गई, वहीं छात्रों को भाई-चारे, जाति धर्म से ऊपर उठकर एकता की भावना का संदेश दिया, सभी को मिल-जुल कर रहने संकल्प कराया। कार्यक्रम में दया किशोर बिंजोला, विनय रावत, प्रताप सिंह, मुकेश प्रसाद, मुकेश पटवाल, खुशेन्द्र मैंदोला, गबर सिंह बिष्ट, जगमोहन नेगी, प्रतिमा रावत आदि शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *