स्वयं सेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिध।
कोटद्वार। एकेश्वर विकासखंड के पब्लिक इण्टर कॉलेज सुरखेत की एनएसएस इकाई के स्वंयसेवियों ने स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत सफाई अभियान चलाया गया। स्वयं सेवियों ने विद्यालय परिसर एवं सम्पर्क मार्गों पर स्वच्छता अभियान चलाकर 60 किलो प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया।
विद्यालय के गणित प्रवक्ता एवं एनएसएस के गढ़वाल मंडल कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी के नेतृत्व में स्वयं सेवियों की चार टीमों ने स्कूल परिसर, विद्यालय को जोड़ने वाले सड़क मार्ग के साथ ही सेवित गांव रणस्वा, धरासू और बुरसोली के सम्पर्क मागों पर स्वच्छता अभियान चलाया। पॉलीथीन, प्लास्टिक और अन्य ठोस अपशिष्ट कचरे को एकत्र करके उसे थैलों में भरकर विद्यालय के अजैविक कूड़ादान में जमा किया। पुष्कर नेगी ने बताया कि कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पूरे देश में एक अक्तूबर से से 31 अक्टूबर 2021 तक स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित करके उसका निस्तारण किया जाना है। स्वच्छता अभियान में स्वयंसेवी नेहा, प्रिया, करिश्मा, कोमल, साक्षी, गौरी, ज्योति, सोनाली, रोबिन, रोहित, आकाश, प्रफुल, रौनक, रचितपाल, शिवम, मीत, अरूण, आयुष, अवनीश, सत्यम सुन्द्रियाल, प्रियांशु, सौरभ बडोनी आदि ने सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *