स्वयं सेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : राइंका सतपुली की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवियों ने स्पर्श गंगा दिवस पर नयार नदी व दंगलेश्वर मंदिर के आसपास सफाई अभियान चलाया। नदी के आसपास प्लास्टिक, पॉलीथिन समेत अन्य अवशेषों को एकत्रित कर नष्ट किया गया। सभी स्वयंसेवियों ने मंदिर के पास व रास्तों की झाड़ियों को साफ किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी देवकुमार ने छात्रों को गंगा की पवित्रता के बारे में बताया। प्रधानाचार्य राम अवध भास्कर ने छात्रों के कार्य की प्रशंसा की और भविष्य में आने वाली पीढ़ी को भी जागरूक करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में विनय रावत, दयाकिशोर बिनजोल, सुनीता रावत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *