पौड़ी में चलाया स्वच्छता अभियान

Spread the love

एक हजार किलो प्लास्टिक कूड़ा किया एकत्रित
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। नेहरू युवा केंद्र पौड़ी, जिला पंचायत, स्वजल परियोजना व नगरपालिका की ओर से पौड़ी न्यायालय परिसर व आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान एक हजार किलो प्लास्टिक एकत्रित किया गया।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम मेें मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त आर्य ने स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि हम सबको दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करना चाहिए, जिससे प्लास्टिक का कचरा कम हो और हमारा पर्यावरण स्वच्छ रहे। साथ ही हम सबको बतौर स्वयंसेवक कार्य करते हुए देश को प्लास्टिक के कचरे से मुक्त करना है। जिला युवा अधिकारी शैलेश भट्ट ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा पूरे जनपद में चलाये जा रहे स्वच्छ भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत को गंदगी मुक्त करना है। कहा कि स्वंयसेवको ने अब तक 75 लाख किलो प्लास्टिक का कचरा पूरे भारत में व 80 हजार किलो उत्तराखण्ड में एकत्रित कर दिया है। इसलिए देवभूमि को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए स्वयंसेवियों को लगातार प्रयास जारी रखना होगा। अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह ने कहा कि जो भी प्लास्टिक हमारे द्वारा उपयोग में लाया जाता है उसका निस्तारण सही तरीके से किया जाए जिससे हमारे पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे। कार्यक्रम का संचालन लेखा कार्य पर्यवेक्षक अंजना बिष्ट ने किया गया। स्वच्छता अभियान जिला परिवार न्यायालय परिसर में तीन ओर से पूल्ड हाउस कॉलोनी को आने वाले रास्तों से लगभग 1000 किलों प्लास्टिक का कूड़ा एकत्रित कर सीएमओ बंगले के समीप चौराहे में लाकर नगर पालिका के कूड़ा वाहन से निस्तारण हेतु भेजा गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत पौड़ी, नगरपालिका पौड़ी, स्वजल परियोजना पौड़ी के अधिकारी, कर्मचारियों तथा नेहरु युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर सैनीटरी इंस्पेक्टर हेमन्त कुमार, स्वजल परियोजना से सुरेखा पोखरियाल, पूरन सिंह बिष्ट, प्रवीन सिंह, चंदन सिंह, शैलेन्द्र सिंह नेगी, महावीर सिंह नेगी, वीरेन्द्र सिंह पवांर तथा नेहरु युवा केन्द्र से अंकित तड़ियाल, विकास उनियाल, आकाश रावत, सौरभ नौटियाल, हिमांशु नेगी, हरिओम ध्यानी, पूजा जुयाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *