दिनेशपुर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित

Spread the love

रुद्रपुर। स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती पर नगर पंचायत की ओर से खुदीराम बोस स्टेडियम परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की स्थापना की गई। गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार और नामित सभासद हिमांशु सरकार ने विवेकानंद की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान ईओ सरोज गौतम ने बताया कि पंचायत की अवस्थापना निधि से 2़49 लाख रुपये की लागत से इस प्रतिमा का निर्माण किया गया है। यहां चंद्रकांत मंडल, हिमांशु सरकार, विजय मंडल, राजकुमार साह, मनोज राय उर्फ मुन्ना, सुकुमार सरकार, प्रजीत मंडल, सत्यजीत विश्वास, सुनीता मिस्त्री, ब्यूटी शील, गोविंद मंडल, प्रसनजीत साह, रोहित मंडल, सुधीर राय, सत्यप्रकाश सिंह, विश्वजीत मंडल, भोला शर्मा, मनोज राय, अनामी विश्वास, विकास सरकार, इंद्रजीत मंडल, राजू गाईन, दिलीप मंडल, प्रीतम गाईन, नित्यानंद मंडल, भवेश हालदार रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *