स्व0 कोठियाल की स्मृति में बनेगी खैरी की दीवार व पुस्तकालय

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। दिवंगत पत्रकार ललित मोहन कोठियाल की द्वितीय पुण्य तिथि पर नागरिक कल्याण मंच ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मंच के पदाधिकारी व कार्यकत्र्ताओं ने जिला चिकित्सालय पौड़ी में कोठियाल की स्मृति में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। साथ ही मंच उनकी स्मृति में खैरी की दीवार व पुस्तकालय के निर्माण का कार्य भी करेगा।
मंगलवार को मुख्यालय पौड़ी में नागरिक कल्याण मंच की बैठक का आयोजन किया गया। मंच के अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत ने कहा कि दिवंगत पत्रकार ललित मोहन कोठियाल जनपक्षीय पत्रकारिता के पुरोधा थे। वे हमेशा जनसमस्याओं के समाधान के लिए जूझते रहे। उन्होंने कहा कि मंच कोठियाल की याद में पालिका व जिला प्रशासन के सहयोग से खैरी की दीवार और एक पुस्तकालय की स्थापना करेगा। मंच के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्व. कोठियाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्वांजलि देने वालों में मंच के महासचिव केदार गुसांई, उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र बड़थ्वाल, प्रशांत नेगी, विमल नैथानी, अनीता भारती, अरविद, आशुतोष नेगी, सुरेंद्र सिंह, उमेश भंडारी, सुलोचना, सामाजिक कार्यकत्र्ता जगमोहन डांगी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *