स्वस्थ रहने के लिए योग और व्यायाम जरूरी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। फिट इंडिया अभियान के तहत इंटर कॉलेज परसुण्डाखाल के एनएसएस स्वयं सेवक लोगों को फिटनेस के बारे में जागरूक कर हम स्वस्थ तो जग स्वस्थ का संदेश दे रहे है। साथ ही उनहें योग और व्यायाम का अभ्यास करा रहे है। कार्यक्रम अधिकारी सुरजी नेगी ने बताया कि जीवन में स्वस्थ रहने के लिए योग और व्यायाम के साथ अच्छा खानपान सबसे जरूरी है। साथ ही हमें अपनी स्वच्छता का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन व्यायाम करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। इससे शरीर तो स्वस्थ रहेगा ही, साथ ही पढ़ाई करने में भी मन लगेगा। इसके लिए रोज कम से कम 10 मिनट व्यायाम जरूर करना चाहिए।
इंटर कॉलेज परसुण्डाखाल की कार्यक्रम अधिकारी सुरजी नेगी ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की पहल पर 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले फिट इंंडिया अभियान के तहत विद्यालय के स्वयं सेवक अपने-अपने गांवों में लोगों को योगासन, प्राणायाम, शारीरिक व्यायाम, मार्निग वॉक की जानकारी देकर अपनी फिटनेस को चुस्त-दुरस्त रखने के लिए जागरूक कर रहे है। उन्होंने कहा कि 29 सितम्बर को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर गांवों में बॉलीवाल, कबड्डी, रस्साकसी, खो-खो आदि खेल और रन फॉर फ्रीडम इंडिया आयोजित किये जायेगें। फिट इंडिया अभियान के तहत स्वयं सेवी अमन मासौ गांव, सलोनी, रितिक ग्राम पैडुल, नीतू, ममता नेगी रछूली गांव, अभिषेक, मनीष पालीगांव, राधिका नलई गांव, मनीषा तुन्देड़, श्वेता बमणगांव में ग्रामीणों को योगासनों का अभ्यास करवाने के साथ-साथ उन्हें अपने शरीर को स्वस्थ बनाने के बारे में जागरूक कर रहे है। इस अभियान में प्रधानाचार्य विमल चन्द्र सिंह नेगी, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मदन मोहन नौडियाल, शिक्षक लक्ष्मर्ण ंसह रावत, जयदेव असवाल स्वयं सेवियों का मार्गदर्शन कर उन्हें प्रोत्साहित कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *