स्वयं सेवियों ने लिया वृक्षों के संरक्षण का संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
डॉ. पिताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन स्वच्छता अभियान लोगों को जागरूक किया। स्वयं सेवियों ने नक्षत्र वाटिका एवं महाविद्यालय परिसर में लगे वृक्षों के संरक्षण का संकल्प लिया। गुरूवार को शिविर के दूसरे दिन नक्षत्र वाटिका शिवपुर में स्वच्छता अभियान चलाकर पॉलीथिन व गाजर घास को नष्ट किया। इस अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें डॉ. स्वाति नेगी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किशोर चौहान, डॉ. संतोष कुमार गुप्ता, डॉ. अर्चना रानी आदि मौजूद थे।
वहीं महाविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव के के तहत भारतीय लोकतंत्र के 7 दशक आगामी चुनौतियां विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के सभी संकायों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में हर्षिता चमोला बीए पंचम सेमेस्टर प्रथम, पीयूष सुन्दरियाल एमए प्रथम सेमेस्टर हिंदी द्वितीय और निधि रावत बीए प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम समन्वयक विभाग प्रभारी राजनीति विज्ञान प्रो. सीमा चौधरी ने भारतीय लोकतंत्र के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। प्राचार्या प्रो. जानकी पंवार ने बताया कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, परंतु इसके समक्ष विभिन्न प्रकार की समस्याएं एवं चुनौतियां हैं। इन समस्याओं में सम्प्रदायवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद, गरीबी, हिंसा, अपराधिकरण, अशिक्षा, सामाजिक एवं आर्थिक विषमता आदि मुख्य हैं, जब तक इन सभी का निवारण नहीं हो जाता तब तक भारत में शुद्ध रूप से लोकतंत्र की स्थापना नहीं हो सकती है। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ.अजीत सिंह, डॉ. नवरत्न सिंह और डॉ. सुनीता गुसांई ने निभाई। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. संजीव कुामर, सह संयोजक डॉ. हितेंद्र विश्नोई मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *