स्वयं सेवी चला रहे जन जागरूकता अभियान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम व बचाव हेतु इंटर कॉलेज परसुण्डाखाल की राष्ट्रीय
सेवा योजना के स्वयं सेवी वॉल पेन्टिंग और स्लोगन लिखकर जन जागरूकता अभियान चला रहे है।
विद्यालय की एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी सुरजी नेगी ने बताया कि विगत तीन माह से स्वयं सेवियों
द्वारा घर पर मास्क बनाकर ग्रामीणों को वितरित करना] गांवों में कीटनाशक दवाई का छिड़काव करके सेनिटाइज करना]
गरीब] वृद्ध और दिव्यांग लोगों को राशन बांटना] मिशन कोशिश शिक्षण संवाद के तहत बच्चों की नियमित कक्षाएं
लेकर उन्हें पढ़ाना तथा योगाभ्यास कार्यक्रम किये गये। इन दिनों स्वयं सेवी छात्र&छात्राएं अपने&अपने गांवों में पंचायत
घरों] सामुदायिक केन्द्रों] यात्री विश्राम गृहों सहित सड़क किनारें दीवारों पर पेन्टिंग बनाकर व स्लोगन लिखकर लोगों को
कोविड&19 की जानकारी देकर जागरूक कर रहे है। स्वयं सेवी अभिषेक रावत पल्लीगांव] श्वेता ग्राम बमणगांव] कशिश
ग्राम सिलेथ] सलोनी रावत ग्राम अयाल] राधिका ग्राम नलई] नीतू राणा ग्राम निसणी] चंचल ग्राम आली में पेन्टिंग
बनाकर व स्लोगन लिखकर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे है। राष्ट्रीय सेवा योजना के गढ़वाल मंडल कार्यक्रम समन्वयक
पुष्कर्र ंसह नेगी] एनएसएस सलाहकार समिति के सदस्य डॉ- मदन मोहन नौडियाल ने कार्यक्रम अधिकारी सुरजी नेगी
के मार्गदर्शन में स्वयं सेवियों द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों को अनुकरणीय बताया। वहीं स्थानीय निवासी अतुल
नेगी] हरीश सिंह] विकास कुमार] प्रियंका] आयुष राणा] सुभाष सिंह] साहिल ने भी स्वयं सेवियों के कार्य की सराहना
की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *