जरूतमंद छात्रों को स्वेटर और कंबल किए वितरित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। लॉयंस ग्रुप श्रीनगर और हिमालय साहित्य एवं कला परिषद चैरिटेबल ट्रस्ट श्रीनगर की ओर से जनपद रूद्रप्रयाग के जूनियर हाईस्कूल तुनेटा और जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमा भरदार में 40 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित की गई। वहीं ओम ज्वैलर्स श्रीनगर की राजबाला के सहयोग से पांच असहाय परिवारों को गरम कंबल प्रदान किए गए। इस मौके पर ट्रस्ट के संयोजक एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णानंद मैठाणी, शैलनेट संस्था के संरक्षक विमल बहुगुणा ने कहा कि कहा कि जरूरतमंद की मदद करना पुण्य का कार्य है। इससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने विद्यालय के बच्चों को मनोयोग से पढ़ाई करने के साथ ही खेल गतिविधियों पर भी ध्यान देने को प्रेरित किया। लॉयंस ग्रुप के अध्यक्ष राजीव विश्नोई, सचिव वासुदेव कंडारी, कोषाध्यक्ष प्रमोद उनियाल ने कहा कि समाज सेवी संस्थाएं उत्प्रेरक का काम करतीं हैं। उनके कार्यों से जरूरतमंदों का भला होता है। कहा कि समाज के साधन संपन्न लोगों को अपने अंदर मदद का भाव रखना चाहिए। इस मौके पर जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमा भरदार के प्रधानाचार्य गोविंद प्रसाद ध्यानी ने लॉयस ग्रुप और हिमालय साहित्य एवं कला परिषद ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *