पिथौरागढ़। कोरोना कर्फ्यू के बीच ईद के त्यौहार पर जमा मस्जिद धारचूला में 6 लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ईद की नमाज अदा की। शहर इमाम जावेद अहमद ने बताया कि प्रशासन से मिली गाइडलाइन के अनुसार सभी नमाजियों से मस्जिद में न आकर घर में ही नमाज अदा करने की अपील की गई थी। जिसका सभी लोगों ने पालन किया 5 लोगों ने मस्जिद में ईद की नमाज की। सदर जामा मस्जिद दिलशाद अहमद ने कहा नमाजियों ने इबादत करते हुए भारत के साथ ही पूरी दुनिया से कोरोना की मुक्ति की कामना की है। संरक्षक नदीम परवेज ने कहा कि इस वर्ष मीठी ईद फीकी रही लोगों ने अपने घरों में हैं परिवार के साथ ईद मनाई लोग मेहमानों को आमंत्रित नहीं कर पाए इस दौरान शहर इमाम जावेद अहमद सदर जामा मस्जिद दिलशाद अहमद सरंक्षक नदीम परवेज जमशेद अहमद नमान अहमद जीशान अहमद,ने मस्जिद में नमाज अदा की।