कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के जन्मदिन पर बांटी मिठाई

Spread the love

अल्मोड़ा। जिला सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष ललित लटवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के जन्मदिन के अवसर पर जिला अस्पताल में मिष्ठान वितरण किया गया व उनकी लंबी उम्र की कामना की गई। ललित लटवाल ने कहा कि धन सिंह रावत संगठन के एक सच्चे सिपाही हैं, जो राज्य के विकास के लिए निरंतर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता उनकी सुख की कामना करता है और उनके दीर्घायु जीवन की अपेक्षा रखता है। उन्होंने कहा कि डॉ धन सिंह के नेतृत्व उनके सभी विभाग निरंतर आगे बढ़ रहे हैं, राज्य का हर निवासी उनके लंबे जीवन का कामना कर रहा है। मिष्ठान वितरण करने वालों में ललित लटवाल, नवीन बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, जगत भट्ट, संजय साह, संदीप श्रीवास्तव, मुकुल कुमार, सलमान अंसारी, जगदीश नगरकोटी, मदन बिष्ट, हरीश कनवाल, हितेश नेगी, प्रकाश बिष्ट, विनीत बिष्ट, रोहित साह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *