कमंदा महादेव मंदिर में फिर हुई चारी, नींद में सिस्टम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: सतपुली क्षेत्र के अंतर्गत नौगांव कमंदा महादेव मंदिर में फिर एक बार चोरी की घटना सामने आई है। दो दिन पूर्व अज्ञात बदमाशों ने मंदिर में स्थित पुजारी के कमरे का ताला तोड़ वहां रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया है। साथ ही चोर मंदिर में टंगी घंटियों को भी चोरी कर गए हैं।
दो महीने के कमंदा महादेव मंदिर व मां कमंदा देवी मंदिर में यह तीसरी चोरी की घटना है। पुजारी चंडी प्रसाद ने बताया कि आठ मई को अज्ञात चोर उनकी कमरे का कुंडा तोड वहां रखे सामान के साथ ही घंटियों को चारी कर ले गए हैं। इससे पूर्व चार अप्रैल को भी चोरों ने मंदिर के प्रवेश द्वार से आठ घंटियां चोरी कर दी थी। वहीं, 30 अप्रैल को कमंदा देवी मंदिर में भी चोरी हुई थी। मामले की शिकायत कई बार राजस्व पुलिस से कर चुके हैं। लेकिन, अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। मंदिर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि वह चोरी की शिकायत कई बार उपजिलाधिकारी से भी कर चुके हैं। बावजूद इसके सरकारी सिस्टम लापरवाह बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *