टी20 वर्ल्ड कप 2026 : सुपर-8 की जंग हुई तेज, एक ही झटके में बाहर हुईं 3 टीमें; भारत ने भी किया क्वालीफाई

Spread the love

नई दिल्ली , टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने अगले चरण यानी सुपर-8 की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। टूर्नामेंट में कई टीमों के सफर के थमने का सिलसिला शुरू हो चुका है। चेन्नई में न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच खेले गए ग्रुप डी के मुकाबले के बाद टूर्नामेंट में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। न्यूजीलैंड ने इस मैच में कनाडा को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी, जिसके परिणाम स्वरूप एक ही झटके में तीन टीमों का सफर इस वर्ल्ड कप में खत्म हो गया है।
कनाडा की हार और 3 टीमों का टूटा सपना
ग्रुप डी से साउथ अफ्रीका की टीम पहले ही सुपर-8 के लिए अपनी जगह पक्की कर चुकी थी। अब कनाडा पर इस शानदार जीत के बाद न्यूजीलैंड ने भी दूसरे नंबर पर रहते हुए अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया है। साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के आगे बढ़ते ही ग्रुप डी की बाकी तीन टीमों की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो गई हैं। इस तरह सुपर-8 में पहुंचने का सपना टूटने वाली इन तीन टीमों में अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात (्रश्व) और कनाडा शामिल हैं, जिनका सफर अब यहीं समाप्त हो गया है।
ग्रुप सी से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने मारी बाजी
सुपर-8 का टिकट सिर्फ ग्रुप डी की टीमों का ही पक्का नहीं हुआ है, बल्कि ग्रुप सी से भी तस्वीर बिल्कुल साफ हो चुकी है। इस ग्रुप से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीमों ने सुपर-8 में मजबूती से प्रवेश कर लिया है। इन दोनों क्रिकेट बोर्ड के क्वालीफाई करते ही ग्रुप सी की बाकी तीन टीमों- स्कॉटलैंड, इटली और नेपाल का वर्ल्ड कप जीतने का सफर ग्रुप स्टेज की बाधा को पार नहीं कर सका और वे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।
भारत और श्रीलंका का भी सुपर-8 में प्रवेश
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए और ग्रुप बी की बात करें, तो दोनों ग्रुप के हालात फिलहाल एक जैसे ही नजर आ रहे हैं। इन दोनों ग्रुपों से अब तक केवल एक-एक टीम ने ही सुपर-8 स्टेज के लिए अपनी जगह पक्की की है। जहां ग्रुप ए से अजेय रहते हुए भारतीय टीम ने शान से क्वालीफाई किया है, वहीं ग्रुप बी से श्रीलंका ने अगले दौर का टिकट कटा लिया है। हालांकि, इन दोनों ग्रुपों में हाल ही में हुए कुछ बड़े उलटफेर के कारण दूसरी क्वालीफाइंग टीम के नाम के लिए क्रिकेट फैंस और खेल पंडितों का इंतजार थोड़ा बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *