गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकाली झांकी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर कोटद्वार में भव्य झांकी निकाली गई। झांकी में मौजूद लोगों ने गुरु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान गतक पार्टी की ओर से हैरतअंगेज करतब दिखाए गए।
गुरुवार को नगर कीर्तन झांकी से पूर्व गोविंद नगर स्थित गुरुद्वारे में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महापौर शैलेंद्र सिंह रावत ने भी प्रतिभाग किया। इसके उपरांत गुरुद्वारे से नगर कीर्तन झांकी निकाली गई। झांकी स्टेशन रोड, झंडाचौक, बदरीनाथ मार्ग, पटेल मार्ग से होते हुए वापस गुरुद्वारे में पहुंचे। नगर कीर्तन के दौरान महिलाएं गुरु के गुणगान करते हुए चल रही थी। नगर कीर्तन के दौरान ग्रंथ साहिब का भी पाठ चल रहा था। धार्मिक जत्थों ने मौजूद संगत को गुरु गोविंद सिंह की दी गई शिक्षा को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने इतिहास में अन्याय, अधर्म, अत्याचार और दमन के खिलाफ लड़ाईयां लड़ी। गुरु ने देश धर्म की रक्षा के लिए महान बलिदान दिया। इस दौरान गुरुद्वारे में अखंड पाठ का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारे के प्रबंधन कमेटी के प्रधान अनिल भोला, अश्विनी भाटिया, गुरुबचन सिंह, महेशी भाटिया, लाजपतराय भाटिया, पंकज भाटिया, अशोक भाटिया, राकेश आहुजा, महेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *