चंबा में वाल्मीकि जयंती पर निकाली झांकी

Spread the love

 

नई टिहरी)। महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई गई। चंबा में वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने लव, कुश, सीता और महर्षि वाल्मीकि की झांकी निकालने के साथ कलाकारों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। वाल्मीकि झांकी देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। शनिवार को चंबा कस्बे में महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने ब्लक रोड स्थित महर्षि वाल्मीकि मन्दिर में सुबह पूजा अर्चना की। विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष यशपाल सजवाण, विहिप विभाग मंत्री सुरम तोपवाल तथा जेष्ठ उप प्रमुख संजय मैठाणी ने संयुक्त रुप से रिबट काटकर झांकी को रवाना किया। जिसके बाद लव, कुश, सीता और महर्षि वाल्मीकि की झांकी चंबा बाजार के लिये निकाली। विहिप जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यक्ति की पहचान उसके कर्म से होती है, वाल्मीकि जयंती समरसता का प्रतीक है। महर्षि वाल्मीकि ने माता सीता को अपने आश्रम में आश्रय देने के साथ माता सीता के पुत्रों लव और कुश को धनुर विद्या सहित अन्य कौशलों में प्रवीण किया। कहा रामायण महाकव्य की रचना महर्षि वाल्मीकि द्वारा की गई है। झांकी कस्बे के ब्लक रोड, मसूरी रोड़, वीसी गब्बर सिंह चौक, पुरानी टिहरी सड़क होते हुयेाषिकेश चौक तक निकाली गई। झांकी के दौरान रामपुर से आई कलाकारों की टीमों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। मौके पर वाल्मीकि समाज समिति सरंक्षक पवन पारस,अध्यक्ष विकास कुमार, उपाध्यक्ष बंटी कुमार, महासचिव सोनू कुमार, विशाल कुमार, धर्मेंद्र पारस, अंकित कुमार, अभिषेक कुमार, अमन पारस, राजीव कुमार,नैतिक कुमार,गोपाल कुमार, दीपक कुमार सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *